File not found
bollywood

नीतू कपूर के जन्मदिन पर साथ होंगे आलिया और रणबीर कपूर

Advertisement

Table of Content

बॉलीवुड में अगर कोई एक्टर इस वक़्त सबसे जादा चर्चे में है तो वो है रणबीर कपूर | जीहा एक तरफ रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘संजू’ के लिए हर तरफ तारीफे बटोर रहें हैं | वहीँ दूसरी तरफ रणबीर आलिया भट्ट से अपनी रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चाओं में हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अफेयर को लेकर आए दिन कुछ न कुछ खबरे आती ही रहती हैं | दोनों को आज कल हर जगह साथ देखा जाता है | कभी फॅमिली के साथ तो कभी किसी पार्टी में | दोनों को देख कर तो यही लगता है की दोनों एक दूसरे को लेकर काफी सीरियस हैं और इन दोनों के रिश्ते को भट्ट फॅमिली और कपूर फैमिली दोनों ही काफी खुश हैं |

करीबी सूत्रों की माने तो कपूर परिवार के एक जन्मदिन पार्टी में आलिया जल्द ही शामिल होने वाली हैं | दरअसल पेरिस में कपूर फॅमिली में नीतू कपूर के 60वें जन्मदिन को सेलिब्रेट करने वाले हैं और इस ग्रैंड फैमिली पार्टी में आलिया भट्ट भी शामिल होने वाली हैं। आलिया और रणबीर कपूर इस पूरी पार्टी में एक साथ नज़र आयेंगे |

हाल ही में दोनों को सोनम कपूर की शादी में देखा गया और उस के बाद फिल्म संजू की स्क्क्रिनिंग में इन्हें साथ नोटिस किया गया | और एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने ये कुबूल भी किया की वो और आलिया प्यार में है | उन्होंने ये भी कहा की अभी सब कुछ नया है और इस रिश्ते को सांस लेने के लिए थोड़ा वक्त देना चाहिए |

आलिया की नीतू कपूर के साथ बॉडिंग किसी से छुपी नहीं है | आलिया की फिल्म “राज़ी” को देखने के बाद नीतू कपूर ने सोसल मिडिया अकाउंट पर उनकी जम कर तारीफ की थी | इतना ही नहीं रणबीर की बहन रिद्धिमा से भी आलिया की खूब जमती है | इनके रिश्ते को देख कर तो यही अंदाज़ा लगाया जा रहा है की कही पेरिस में नीतू कपूर के जन्मदिन पर इनकी इंगेजमेंट डेट न फिक्स कर दी जाए |